Skip to content

NEET Full Form in Hindi

NEET Full Form in Hindi

नीट फुल फॉर्म की पूरी जानकारी हिंदी में

क्या आपको NEET का full form पता है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि यहां पर हम आपको नीट का फुल फॉर्म की जानकारी देने के साथ-साथ इसकी विस्तार पूर्वक चर्चा करने वाले हैं। सबसे पहले आपको यह बता दें कि NEET उन छात्रों के लिए एक अखिल भारतीय प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जो स्नातक मेडिकल (MBBS), डेंटल (BDS) और आयुष (BAMS, BHMS, BUMS) आदि करना चाहते हैं। वैसे NEET का Full Form “National Eligibility cum Entrance Test” होता है।

चूंकि NEET लगभग 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है। इसलिए NEET का फुल फॉर्म समझने से पहले 13 भाषाओं में इसका मतलब समझना बहुत जरूरी है।

अन्य भाषाओं में नीट फुल फॉर्म का अर्थ

  1. नीट का Full Form हिंदी में: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा
  2. NEET Full Form in English: National Eligibility cum Entrance Test
  3. असमिया में नीट का फुल फॉर्म: ৰাষ্ট্ৰীয় যোগ্যতা সহ প্ৰৱেশ পৰীক্ষা
  4. NEET Full Form in Bengali: জাতীয় যোগ্যতা সহ প্রবেশিকা পরীক্ষা
  5. गुजराती में नीट का फुल फॉर्म: નેશનલ એલિજિબિલિટી કમ એન્ટ્રન્સ ટેસ્ટ
  6. NEET Full Form in Kannada: ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಅರ್ಹತೆ ಮತ್ತು ಪ್ರವೇಶ ಪರೀಕ್ಷೆ
  7. मलयालम में नीट का फुल फॉर्म: നാഷണൽ എലിജിബിലിറ്റി കം എൻട്രൻസ് ടെസ്റ്റ്
  8. मराठी में नीट का फुल फॉर्म: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा
  9. Full form of NEET in Oriya: ଜାତୀୟ ଯୋଗ୍ୟତା କମ ପ୍ରବେଶିକା ପରୀକ୍ଷା |
  10. Full form of NEET in Punjabi: ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗਤਾ ਕਮ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ
  11. NEET full form in tamil: தேசிய தகுதி மற்றும் நுழைவுத் தேர்வு
  12. Full form of NEET in Telugu: జాతీయ అర్హత మరియు ప్రవేశ పరీక్ష
  13. Full form of NEET in Urdu: قومی اہلیت کے ساتھ داخلہ ٹیسٹ
इसे अवश्य पढ़ें- NEET Kya Hai?

नीट में अच्छा प्रदर्शन के लिए क्या करना चाहिए?

अब आपको NEET का Full Form पता चल गया है। चलिए जानते हैं कि इस एग्जाम में सफलता पाने के लिए क्या करना होगा। एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन के लिए समर्पण, कड़ी मेहनत और एक प्रभावी रणनीति की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप NEET Exam Pattern और Revised NEET Syllabus को समझें। इसके बाद एक सुनियोजित तैयारी रणनीति बनाकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। एग्जाम का तैयारी करने के दौरान अपने स्वस्थ्य का भी ध्यान रखें। क्योंकि जब आपका स्वास्थ्य सही होगा तभी तो आप एग्जाम को ठीक प्रकार से दे सकते हैं। चलिए आप नीट एग्जाम (National Eligibility cum Entrance Test Exam) को और भी गहराई से जानते हैं। 

नीट क्या है?

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि नीट भारत का एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा में 12वीं या समकक्ष कक्षा (equivalent class) पूरी कर चुके छात्र भाग लेते हैं। इस परीक्षा को देने वाले छात्रों का मुख्य उद्देश्य, सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेजों (Private medical colleges) में किसी स्नातक या स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम (Undergraduate or postgraduate medical courses) का अध्ययन करना होता है। यह NEET अंग्रेजी, हिंदी संहित लगभग भारत की आठ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाता है।

सरकारी चिकित्सा संस्थान तथा निजी मेडिकल कॉलेज NEET exam में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश देते हैं। इसके अलावा नीट एग्जाम मेडिकल उम्मीदवारों को विदेश से medical course या MBBS करने में मदद भी करती है। अब आप समझ ही गये होंगे कि National Eligibility cum Entrance Test मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए क्यों उपयोगी है। चलिए अब NEET (UG) के लिए योग्यता मानदंड को जान लेते हैं क्योंकि NEET के Full Form  को जानने से ज्यादी यह जरूरी है। तभी तो आप NEET Exam दे पायेंगे। 

नीट योग्यता मानदंड (NEET Eligibility Criteria)

शैक्षिक योग्यता:- 

जो भी छात्र नीट का एग्जाम देना चाहता है वह भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी (Physics, Chemistry and Biology) के विषय के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। यहां पर सबसे प्रमुख बात यह है कि यदि आप अनारक्षित श्रेणी से आते हैं तो आपके पास न्यूनतम 50% अंक, ओबीसी/एससी/एसटी से है तो 40% और यदि आप पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आते हैं तो 40% होना चाहिए। 

आयु से संबंधित योग्यता:- 

नीट एग्जाम देने के लिए छात्र की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी जरूरी है। या फिर स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम (Undergraduate Medical Course) के पहले वर्ष में प्रवेश के वर्ष 31 दिसंबर को या उससे पहले उस आयु

एक उम्मीदवार को प्रवेश के समय 17 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए या Undergraduate Medical Course के पहले वर्ष में प्रवेश के वर्ष 31 दिसंबर को या उससे पहले 17 वर्ष की की आयु पूरा होना चाहिए। एग्जाम के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

अब आप समझ गये होंगे कि हमने आपको क्यों कहा कि NEET का Full Form जानने से ज्यादा महत्वपूर्ण एग्जाम को देने के लिए योग्यता को जानना है। 

चलिए कुछ अन्य short form के Full Form को जानते और समझते हैं। यदि आप छात्र है तो आपको इंहे जानना और समझना चाहिए। क्योंकि यह आपके भविष्य की योजना को बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ती में साथ दे सकते हैं।

नीट का इतिहास (History of NEET)

अभी तक हम यह जान चुके हैं कि NEET क्या है और इसका Full Form क्या होता है। लेकिन क्या इतना कुछ जानना हमारे लिए बहुत रहेगा। मेरे ख्याल से नहीं। क्योंकि हमें यह भी जाननी आवश्यक है कि what is the history of NEET exam। यह परीक्षा 2013 में सीबीएसई द्वारा देश भर में सभी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं (all medical entrance examinations) को एकीकृत करने के प्रयास के रूप में पेश किया गया था। फिर NEET ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की जगह ले ली। 2018 में नीट एग्जाम में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 13 लाख थी जो हर साल और भी बढ़ रही है।

NEET 2023 में, 20.87 लाख छात्रों ने Registration कराया था जिनमें से 20.38 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से लगभग 11.45 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए थे। NEET UG 2022 में कुल 18,72,343 छात्रों ने Registration कराया था जिनमें से 17,64,751 उपस्थित हुए थें। छात्रों की इतनी बड़ी संख्या जो इस एग्जाम को देने के लिए बढ़ती जा रही है। उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि छात्रों में इस एग्जाम को लेकर बहुत अधिक क्रेज है। वे अपने सुनहरे भविष्य की तलाश NEET में देख रहे हैं जो की भारत के लिए बहुत अच्छी बात है।

Must Read: NTA released JEE Mains City Intimation Slip, Download Now

NEET की शुरुआत क्यों हुई?

भारतीय संविधान में बताई गई Section 14 के तहत राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम (National Medical Commission Act) 2019 किसी भी कानून के तहत शासित सभी चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक सामान्य और समान NEET परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है। AIIMS Delhi, JIPMER और इसके समान अन्य चिकित्सय संस्थानों में भी MBBS कोर्स में प्रवेश के लिए NEET की मांग की जाती है।

Medical Council of India और Dental Council of India द्वारा अधिकृत MBBS और BDS colleges में प्रवेश के लिए National Testing Agency (NTA) द्वारा National Eligibility-cum-Entrance Test आयोजित की जाती है।

नीट से संबंधित कुछ माहत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर-

प्रश्न-1. NEET परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

उत्तर- NEET परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं-

  1. छात्र को भारतीय नागरिक/ओसीआई (Overseas Citizenship of India) होना चाहिए।
  2. प्रवेश के समय छात्र की आयु 17 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
  3. अंग्रेजी के साथ मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और रसायन विज्ञान के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या निचले स्तर पर उपस्थित होना चाहिए।
  4. योग्यता परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम कुल अंक छात्र की श्रेणी के आधार पर भिन्न होते हैं।
  5. अधिक जानकारी के लिए कृपया NEET 2023 के लिए यहां क्लिक करें- NEET क्या है?

प्रश्न-2. क्या मैं नीट परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर का उपयोग कर सकता हूँ?

उत्तर- नहीं, परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (calculator or any electronic device) के उपयोग की अनुमति नहीं है।

प्रश्न-3. नीट आमतौर पर कब आयोजित किया जाता है?

उत्तर-नीट प्रत्येक वर्ष मई के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है और वर्ष में केवल एक बार आयोजित किया जाता है। हालाँकि, नवीनतम परीक्षा तिथि अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट की जाँच करना आवश्यक है।

प्रश्न-4. प्रवेश के लिए नीट स्कोर का उपयोग कैसे किया जाता है?

उत्तर-नीट स्कोर (NEET score) का उपयोग भारत भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों (medical and dental colleges) द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को कॉलेजों में सीटें सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।

प्रश्न-5. नीट परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन होगी?

उत्तर-नीट एक पेन-एंड-पेपर-आधारित परीक्षा (ऑफ़लाइन) परीक्षा है।

प्रश्न-6. नीट में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर-नीट में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं।

प्रश्न-7. नीट परीक्षा पैटर्न क्या है?

उत्तर-राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा पैटर्न में शामिल विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र हैं।
परीक्षा का अवधि 3 घंटे 20 मिनट होता है।
इसके अंक योजना के अंतरगर्त प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता है।

प्रश्न-8. यदि मैं नीट के लिए अर्हता प्राप्त कर लूं तो क्या होगा?

उत्तर- यदि आप राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं और कटऑफ को पूरा करते हैं, तो आप एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों (MBBS and BDS courses) के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आप अपने नीट परीक्षा स्कोर के आधार पर विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों (Medical and Dental Colleges) में आवेदन कर सकते हैं।