Skip to content

आरपीएससी आरएएस वेतन | RPSC RAS Salary and Job Profile

आरपीएससी आरएएस वेतन

आरपीएससी आरएएस वेतन 2024, भत्ते और जॉब प्रोफाइल

नमस्कार दोस्तों, क्या आपने कभी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के बारे में सुना है। अगर नहीं तो अब इसके बारे में जानकारी लीजिए। क्योंकि इस सरकारी सेवा में आपको बहुत अच्छी सैलरी के साथ-साथ अच्छा करीयर ग्रोथ (Career Growth) का अवसर मिलता है। चलिए यहां पर RPSC RAS Salary और इस नौकरी के प्रोफाइल की जानकारी लेते हैं।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (Rajasthan Administrative Service) में नौकरी पाने के लिए आपको राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में भाग लेना होगा। यह हर साल आयोजित होता है और इसकी आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा होता है। यदि आप राजस्थान की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चहाते हैं तो आपको आरपीएससी आरएएस वेतन 2024, भत्ते और जॉब प्रोफाइल बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए। ऐसा करने पर आप इस नौकरी से संबंधित पोस्ट और जिम्मेदारियों को समझ पायेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको RPSC RAS Salary, Allowances, Job Profile और In-Hand Salary की जानकारी देंगे।

RPSC RAS Salary (आरपीएससी आरएएस वेतन)

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अंदर कई पदों पर भर्तियां होती है। सराकरी पदों के अनुसार वेतन भी अलग-अलग होता है। लेकिन एक सामान्य वेतन लगभग ₹ 33,500 रुपये से ₹ 66,000 रुपये के बीच होती है।

सरकारी पद वेतनमान वेतन (लगभग)
आरपीएस, आरएएस, बीमा सेवा और महिला एवं बाल विकास सेवा ₹ 5,400 Grade Pay (लेवल 14 मैट्रिक्स) के साथ ₹ 15,600 से ₹ 39,100 ₹ 61,000-₹ 66,000
राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, पर्यटन सेवा, जेल सेवा, सहकारी सेवा और अन्य पद ₹ 4,800 Grade Pay (लेवल 12 मैट्रिक्स) के साथ ₹ 9,300 से ₹ 34,800 ₹ 40,000-₹ 45,500
राजस्थान सामाजिक न्याय और अधिकारिता सेवा, राजस्थान सामाजिक न्याय और अधिकारिता सेवा, राजस्थान तहसीलदार सेवा, राजस्थान रोजगार अधीनस्थ सेवा और अन्य पद ₹ 4,200 Grade Pay (स्तर 11 मैट्रिक्स) के साथ ₹ 9,300 से ₹ 34,800 ₹ 35,500-₹ 42,500
राजस्थान अधीनस्थ देवस्थान सेवा। राजस्थान उत्पाद शुल्क अधीनस्थ सेवा, वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा, अधीनस्थ सेवा, और अन्य पद ₹ 3,600 Grade Pay (स्तर 10 मैट्रिक्स) के साथ ₹ 9,300 से ₹ 34,800 ₹ 33,500-₹ 38,500

 

आरपीएससी आरएएस वेतन, भत्ते और लाभ

आरपीएससी आरएएस की सरकारी नौकरी में कई प्रकार के भत्ते और लाभ भी क्रमचारी को दिया जाता है। जो इस प्रकार है-

  1. महंगाई भत्ता (Dearness allowance)
  2. चिकित्सा सुविधाएं (Medical facilities)
  3. परिवहन भत्ता (Transportation allowance)
  4. निवास स्थान भत्ता (Residence Allowance)
  5. गार्ड (Guard)
  6. नौकरों (Servants)
  7. चालक के साथ आधिकारिक सरकारी वाहन (Official Government Vehicle with Driver)
  8. इंटरनेट/टेलीफोन/मोबाइल/ब्रॉडबैंड कनेक्शन (Internet/Telephone/Mobile/Broadband Connection)
  9. बिजली बिल (Electricity bill)
  10. अध्ययन पत्ते (Study cards)
  11. पेंशन (Pension)

RPSC RAS: जॉब प्रोफाइल

राजस्थान पीएससी में नौकीरी की तलाश करने वाले को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की जॉब प्रोफाइल का पता होना चाहिए। इस सेवा में कई प्रकार के पोस्ट मिलती है जिनके प्रोफाइल के अनुसार इस प्रकार के कार्य संचालित किये जाते हैं।

  1. राज्य सचिवीय सहायता, राज्य लोक प्रशासन, राज्य नीति निर्माणऔर राज्य नौकरशाही शासन व्यवस्था को चलाना।
  2. प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन करते हुए कार्यों का संचालन करना।
  3. जमीनी स्तर से राजस्थान राज्य और जिलों में प्रशासनिक नीतियों को लागू करना।
  4. राज्य के न्याय की सुरक्षा और अदालती न्यायपालिका के उचित कामकाज का कार्य देखना और संचालन करना।
  5. अप्रत्यक्ष रूप से राज्य सेवा भर्ती नियमों और नीतियों के निर्माण से भी संबंधित कार्य करना।
  6. आवंटित विभागों का पर्यवेक्षण करना।
  7. सभी को न्याय सुनिश्चित करना
  8. रज्या सरकार को चलाने के लिए विभिन्न चीजों का आकलन

RPSC RAS: करियर ग्रोथ और प्रमोशन

यदि आप आरपीएससी आरएएस अधिकारियों के पद पर कार्य कर रहे हैं या इन नौकरी के लिए सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इन सराकरी नौकरियों में मिलने वाले करियर ग्रोथ और प्रमोशन (Career Growth and Promotion) की जानकारी होनी चाहिए। पदोन्नति मानदंड राजस्थान राज्य सरकार द्वारा लागू किया जाता है। पदोन्नति के लिए समान्यतौर पर आपको 9-10 साल की सेवा देनी होगी। यहां पर हम एक बात आपको स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पदोन्नति के साथ-साथ राज्य सरकार अधिकारियों के वेतन और भत्तों में वृद्धि भी करती है।

आरपीएससी आरएएस 2024 ऑनलाइन पंजीकरण

हम आशा करते हैं कि आपक आरपीएससी आरएएस वेतन से संबंधित सभी जानकारी हो गई होगी। चलिए अब जानते हैं कि आरपीएससी आरएएस से संबंधित नौकरी पाने के लिए क्या करना चाहिए। इसकी जानाकरी लेते हैं। राजस्तान की यह सराकरी नौकरी पाने के लिए आपको आरपीएससी आरएएस 2024 एग्जाम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पड़ेगा। अभी आरपीएससी आरएएस 2024 ऑनलाइन पंजीकरण से संबधित जानकारी की घोषणा नहीं हुए है। जैसे ही कोई जानाकरी मिलती है हम वेबसाइट में उसे अपडेट कर देंगे। एग्जाम के लिए आप कैसे पंजीकरण करेंगे उसके लिए स्टेप को फोलो करें-

आरपीएससी आरएएस 2024 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

यदि आप आरपीएससी आरएएस 2024 के लिए पंजकरण करना चाहते हैं तो आधिकारिक घोषणा आने का इंतेजार करें। जब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कोई घोषणा की जायेगी तो आपको इस प्रकार से पंजिकरण करना होगा।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in को विजिट करें।
  2. होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक और लिंक Registration for RPSC Combined Competitive Exam 2024 आ जायेगा।
  4. पंजिकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  5. फिर आपके सामने एक फार्म खुलेगा। भार्म भरना शुरू करें।
  6. फिर मांगी जा रही दस्तेवेज को अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुग्तान करें। आवेदन फार्म भरने से पहले उसका पूर्वावलोकन लें क्योंकि कोई त्रुटी होने पर उसमें सुधार करने के लिए आपको अलग से शुल्क देना पड़ेगा।
  7. भार्म भरने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।

आरपीएससी आरएएस वेतन और जॉब प्रोफाइल से संबंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

 

प्रश्न: आरपीएससी आरएएस 2024 अधिसूचना कब जारी होगी?

उत्तर: आरपीएससी आरएएस 2024 अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। लेटेस्ट जानकारी के लिए rpsc.rajasthan.gov.in को विजिट करना न भूलें।

 

प्रश्न: आरपीएससी आरएएस परीक्षा क्या है?

उत्तर: यह एक प्रकार का राज्य स्तरीय एग्जाम है जिसका संचालन राजस्थान लोक सेवा आयोग करती है। यह एग्जाम 3 चरणों में होता है। प्रथम चरण में प्रारंभिक एग्जाम, द्वितीय चरण में मुख्य एग्जाम और तृतीय चरण में साक्षात्कार का आयोजन होता है। किसी भी उम्मीद्वार को यदि आरपीएससी आरएएस के पद पर कार्य करना हो तो उसे इन तीनों चरणों को सफलता पूर्वक पार करना होगा।

 

प्रश्न: आरएएस परीक्षा 2024 पात्रता मानदंड क्या है?

उत्तर: इस एग्जाम के लिए पात्रता मानदंड राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा तय किया जाता है। आरएएस परीक्षा ग्रेड ए और बी अधिकारियों के पद पर भर्ती के लिए संचालित किया जाता है। आरएएस परीक्षा पात्रता मानदंड में आयु सीमा, योग्यता और राष्ट्रीयता को शामिल किया जाता है। यदि हम आयु की बात करें तो उम्मीद्वार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार होता है।

 

प्रश्न: आरपीएससी आरएएस ग्रेड पे क्या है?

उत्तर: आरपीएससी आरएएस ग्रेड पे ₹5,400 रुपये है।

 

प्रश्न: आरपीएससी आरएएस का वेतनमान क्या है?

उत्तर: आरपीएससी आरएएस वेतनमान ₹15,600 से ₹39,100 रुपये है।

 

प्रश्न: आरपीएससी आरएएस अधिकारी की इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: आरपीएससी आरएएस अधिकारियों का इन-हैंड वेतन ₹ 61,000-₹ 66,000।

 

प्रश्न: आरपीएससी आरएएस अधिकारी का जॉब प्रोफाइल क्या है?

उत्तर: RPSC RAS Officer  के Job Profile में निम्नलिखित कर्तव्य शामिल हैं: आवंटित विभागों का पर्यवेक्षण करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना, राज्य विभिन्न चीजों का आकलन करनाऔर नीतियों को लागू करना और राज्य सरकार के सभी को न्याय सुनिश्चित करना।

 

प्रश्न: आरएएस अधिकारी का वेतन क्या है?

उत्तर: आरएएस अधिकारियों को वर्तमान समय में लगभग ₹ 33,500 रुपये से ₹ 66,000 रुपये बीच में वेतन मिलती है।

 

प्रश्न: आरएएस में सर्वोच्च पद कौन सा है?

उत्तर: आरएएस एक सरकारी नौकरी का पद है। इस नौकरी को हासलि करने वाले लोगों की सेवा करने और नीतियों के कार्यान्वयन करने का कार्य करते हैं। एक प्रकार का सर्वोच्च पद जिसके द्वारा लोगों की सेवा करना का कार्य किया जाता है।

 

प्रश्न: क्या आरएएस ग्रुप ए जॉब है?

उत्तर: हां, यह ग्रुप ए जॉब है और इस नौकरी को पाने के लिए आपको The Rajasthan Public Service Commission (RPSC) का RAS/RTS exam देना पड़ता है।