Skip to content

Delhi Police Constable वेतन 2024 की पूरी जानकारी

Delhi Police Constable वेतन 2024 की पूरी जानकारी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वेतन 2024

Delhi Police Constable Salary 2024

आज हम इस पोस्ट में Delhi Police Constable को प्राप्त होने वाले Salary, भत्ते आदि के बारे में बिस्तार से जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस Article को अंत तक अवश्य ही पढ़ें। क्या आप इस बात को जानते हैं कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का प्रतिमाह वेतन कितना है?

आज जो भी अभ्यर्थी Delhi Police Constable Exam की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस भर्ती के सभी विवरण की जानकारी होनी आवश्यक होती है। इस article में हमने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वेतन के विषय में वर्णन किया है ताकि अभ्यर्थियों को Delhi Police में कांस्टेबल के रूप में काम करने के लाभों के बारे में जानकारी हो सके। इसके साथ ही साथ इस Article के जरिये Delhi Police Constable Job Prfile और Career Growth पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया है, ताकि Delhi Police Constable की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को Career और अवसरों के संबंध में सही जानकारी मिल सके। आपको बता दें कि Delhi Police में एक Constable को अच्छी खासी तनख्वाह के साथ ही साथ कुछ भत्ते और लाभ भी दिये जाते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल लेवल 4  के तहत Group C का पद होता है। वर्तमान समय में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को मूल वेतन (Basic Salary) ₹ 21,700 प्रति माह और सकल वेतन (Gross Salary) ₹ 38,445 दिया जाता है। कहने का आशय यह है कि Delhi Police Constable को अपनी पोस्ट और अनुभव के आधार पर लगभग ₹ 22,000 से ₹ 40,000 हर माह Salary मिलता है। इसके अलावा कई ऐसे भत्ते और लाभ भी हैं जो दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को प्रदान किए जाते हैं।

 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वेतन

Delhi Police Constable की वेतन संरचना निम्नवत है:

मूल वेतन (Basic Salary) ₹ 21,700 प्रति माह
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) ₹ 3689 (17% of Basic Pay)
मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) ₹ 5208
यात्रा भत्ता (Travel allowance) ₹ 4212
राशन भुगतान (Ration Pay) ₹ 3636
सकल वेतन (Gross Salary) ₹ 38,445

इस तरह से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का सकल वेतन ₹38,445 रुपये प्रति माह होता है, लेकिन दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का In Hand Salary ₹36,046 रुपये दिया जाता हैं, इसका कारण यह है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली, केंद्र सरकार कर्मचारी समूह बीमा योजना, शहीद कोष आदि के लिए सकल Salary से कुछ प्रतिशत वेतन की’ कटौती होती है।

 

Delhi Police Constable वेतन: भत्ते और लाभ

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को कई तरह के भत्ते और भत्ते मिलते हैं जो उम्मीदवारों के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की नौकरी को बहुत आकर्षक बनाते हैं। विभिन्न भत्ते और उनका विवरण निम्नवत है:

  • महंगाई भत्ता (DA)- आज के समय में मूल वेतन का 12% महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है।
  • मकान किराया भत्ता- पुलिस कांस्टेबल को मूल वेतन का 24% महंगाई भत्ता (DA) मिलता है।
  • परिवहन भत्ता- इस नौकरी में आधिकारिक यात्राओं के दौरान जो भी खर्च होता है उसकी प्रतिपूर्ति के रूप में यात्रा भत्ता दिया जाता है।
  • पोशाक भत्ता- पुलिस कांस्टेबल को पोशाक के रूप में रु. 10,000 दिये जाते हैं।

Delhi Police Constable वेतन: जॉब प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों को वेतन विवरण के साथ ही साथ Job Profile के बारे में भी जानकारी होनी जरूरी है। इसका लाभ यह होता है कि नौकरी के लिए Select हो जाने पर उन्हें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के कार्यों के बारे में जानकारी होती है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भूमिका और जिम्मेदारियों का वर्णन इस प्रकार से है-

  • Delhi Police Constable का सबसे प्रमुख कार्य FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) और अन्य शिकायतें दर्ज करना होता है।
  • किसी भी मामले के जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मदद करनी होती है।
  • अपने Police Station के क्षेत्र में Patrolling करते हुए उन्हें Law and order बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी होती है।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त कांस्टेबल को निर्धारित क्षेत्र की दैनिक गश्त करना होता हैं और उसी रिपोर्ट उच्चअधिकारियों को सौंपनी होती है।

 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वेतन: करियर ग्रोथ

Delhi Police Constable की पदोन्नति उनके Career Record, व्यवहार एवं प्रदर्शन के आधार पर तीन तरीकों से होती है।

  • एसएससी सीपीओ परीक्षा: Delhi Police Constable एसएससी सीपीओ Exam होता है। इसमें शामिल होकर सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए चयन हो सकता है।
  • विभागीय परीक्षाएं:  प्रमोशन के लिए साल में एक बार अंतर-विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जाता है। दिल्ली Police के सिपाही भी इन परीक्षाओं को दे हो सकते हैं। यदि वे खरे उतरते हैं तो उनका प्रमोशन कर दिया जाता है।
  • उम्र के आधार पर पदोन्नति: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में 30 साल तक संतोषजनक सेवा देने वाले कांस्टेबल को इस पदोन्नति के लिए पात्र माना जाता है। ऐसे Police Constable के पास Retirement के 5 साल पहले सहायक उप निरीक्षक अथवा उप निरीक्षक के रूप में Promotion के लिए अवसर मिलता है।

Must Read: वायु सेना समूह वाई वेतन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पदोन्नति

दिल्ली पुलिस में कार्यरत कांस्टेबलों का इस प्रकार से पदोन्नत होता है:

  • आयुक्त (DC)
  • विशेष आयुक्त
  • संयुक्त सीपी
  • अतिरिक्त सीपी
  • DCP
  • एसीपी (ACP)
  • निरीक्षक (Inspector)
  • अवर निरीक्षक (Sub Inspector)
  • सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector)
  • हेड कांस्टेबल (Head Constable)
  • सिपाही (Constable)

आपको बता दें की दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एक बहुत ही प्रतिष्ठित पेशा है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, भत्ते, नौकरी की सुरक्षा और कैरियर के विकास आदि प्रदान किया जाता है। Delhi Police Constable में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आयोजित परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

यदि आप दिल्ली पुलिस भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो आपको बेहतर तैयारी के लिए सफलता के विभिन्न courses को join करना चाहिए। इन Courses में आपको expert faculties के मार्गदर्शन में study classes और mock test और कई प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वेतन अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Delhi Police Constable का मूल वेतन कितना होता है?

दिल्ली पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल का मूल वेतन ₹21,700 होता है।

 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का सकल वेतन कितना है?

सभी देयों को मिलाकर Delhi Police Constable का सकल वेतन ₹ 38,445 रुपये होता है।

 

Delhi Police Constable को कौन-कौन से भत्ते प्राप्त होते हैं?

Delhi Police Constable महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और पोशाक भत्ता प्रदान किया जाता है।

 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का वेतनमान क्या है?

Delhi Police Constable का वेतनमान लगभग ₹22,000 से ₹40,000 तक होता है।

 

दिल्ली पुलिस की नौकरी करने की योग्यता क्या है?

Delhi Police Constable में जाने के इछ्चुक उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना अनिवार्य होता है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य होता है। OBC, SC-ST को अधिकतम उम्र में निर्धारित छूट भी प्रदान की जाती है।

 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 2024 का आयोजन कब तक किया जाएगा?

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2024 का Notification जल्द ही जारी हो जाएगा।  हालांकि अभी परीक्षा की तारीख की official घोषणा नहीं की गयी। इसके लिए दिल्ली पोलिस की वैबसाइट का अवलोकन करते रहें।

 

Conclusion (निष्कर्ष):

हमें आशा है कि यह Article आपको पसंद आई होगी। हमने इस आर्टिकल में Delhi Police Constable Salary 2024 से संबंधित सभी जानकारियों पर प्रकाश डाला है। आजकल बहुत से युवा अपना करीयर Delhi Police बनाना चाह रहे हैं। उनके लिए यह आर्टिकल बहुत ही ज्ञानवर्धक है। आगे भी यदि कोई दिल्ली पुलिस नौकरी संबंधित हमें जानकारी मिलती है तो हम इस आर्टिकल को तुरंत ही अपडेट कर देंगे। इसलिए दिल्ली पुलिस से संबंधित नौकरियों के लिए SuperThirty.com को पढ़ते रहें।