Skip to content

ISRO Scientist Salary | इसरो वैज्ञानिक वेतन और भत्ता

ISRO Scientist Salary

इसरो वैज्ञानिक वेतन, भत्ता और अन्य विवरण

ISRO Scientist Salary 2024

ISRO Scientist Salary in Hindi: इसरो (ISRO) भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान (National Space Institute) है। इसका पूरा नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) है। इसका मुख्यालय कर्नाटक की राजधानी बंगलौर (Bangalore) में स्थित है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) हर साल वैज्ञानिकों तथा इंजीनियर के पदों (Scientists and Engineering Posts) पर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन करता हैं।

इसरो में वैज्ञानिक बनना आज के युवाओं का सपना होता है। इसरो में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बहुत ही आकर्षक वेतन (Salary) प्रदान किया जाता है। इसरो में Scientist बनने के इच्छुक Candidates को पेशे एवं संगठन की व्यापक समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही साथ इसरो में वैज्ञानिक को प्राप्त होने वाले वेतन एवं job profiles आदि के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।

इस संस्थान में Scientists and Engineering Posts के लिए चुने गए Candidates को न्यूनतम ₹15600 – ₹39100 Monthly Salary प्रदान की जाती है। उच्चतम स्तर पर, Salary ₹75,500-₹80,000 salary per month का भुगतान किया जाता है। आरंभिक चरणों में एक इसरो वैज्ञानिक का net salary ₹95,059 तक मासिक होता है।

ISRO Scientist को अच्छे खासे Salary के साथ ही साथ कई प्रकार के भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। आज के इस लेख के माध्यम से हमने इसरो Scientist’s Salary के बारे में समस्त विवरण जैसे- मूल वेतन, वेतनमान, भत्ता, आदि के बारे पूरी जानकारी प्रदान की है। अगर आप इसरो वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो इस Posts को अंत तक पढ़े।

 

इसरोवैज्ञानिक वेतन (ISRO Scientist Salary)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिकों के भिन्न-भिन्न पद हैं और इन पदों के अनुसार ISRO Scientist Salary भी भिन्न-भिन्न होता है। इसरो में पद के आधार पर वेतन विवरण निम्न है:

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (eminent scientist) ₹ 75,500-₹ 80,000
उत्कृष्ट वैज्ञानिक (outstanding scientist) ₹ 67,000-₹ 79,000
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एच एंड जी (Scientist/Engineer- H&G) ₹ 37,400 -₹ 67,000
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसजी (Scientist/Engineer – SG) ₹ 37,400 -₹ 67,000
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसएफ (Scientist/Engineer – SF) ₹ 37,400 – ₹ 67,000
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसई और एसडी (Scientist/Engineer – SE & SD) ₹ 15,600 – ₹ 39,100

ग्रेड पे:

साइंटिस्ट/इंजीनियर- एच एंड जी

(Scientist/Engineer- H&G)

₹ 10,000
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसजी

(Scientist/Engineer – SG)

₹ 8,900
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसएफ

(Scientist/Engineer – SF)

₹ 8,700
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसई

(Scientist/Engineer – SE)

₹ 7,600
साइंटिस्ट/इंजीनियर- एसडी

(Scientist/Engineer- SD)

₹ 6,600

ISRO Scientistको सभी भत्तों तथा कटौतियों आदि के लेखांकन के बाद Net Salary ₹ 95,059 से ₹ 1,07,635 रुपये तक मिलता है।

इसरो वैज्ञानिक भत्ते और लाभ

इस संस्थान में वैज्ञानिकों को आकर्षक वेतन के साथ ही कई भत्ते और लाभ (ISRO Scientist allowance) मिलते हैं जो इस प्रकार से हैं:

  1. महंगाई भत्ता (डीए dearness allowance)
  2. यात्रा भत्ता (Transport allowance)
  3. मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance)
  4. चिकित्सा सुविधाएं (Medical Facilities)
  5. पेंशन (Pension)
  6. भविष्य निधि (Provident Fund)

इसरो वैज्ञानिक जॉब प्रोफाइल

इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 1 साल की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होता है। इसरो वैज्ञानिक के जॉब प्रोफाइल (job profile) के अंतर्गत कई जिम्मेदारियां आती हैं जिसका विवरण इस प्रकार से है:

  • बिभिन्न प्रयोग एवं अनुसंधानों का संचालन करना।
  • विभिन्न प्रणालियों का विकास, डिजाइन और परीक्षण करें
  • अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उचित प्रबंधन करना और उनका मार्गदर्शन करना।
  • सीनियर अधिकारियों को अपनी सभी गतिविधियों की रिपोर्ट देना आदि।

 

इसरो वैज्ञानिक कैरियर ग्रोथ

ISRO में कार्यरत वैज्ञानिकों को पदोन्नति का भी अवसर प्रदान किया जाता है। वैज्ञानिकों की  पहली पदोन्नति चार वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद होती है। इसरो में एक समीक्षा समिति होती है जो वैज्ञानिकों के काम एवं प्रदर्शन का आकलन करती है और उसी के आधार पर उन्हें पदोन्नति (ISRO Scientist Career Growth) करती है।

 

इसरोवैज्ञानिक (ISRO Scientist) के वेतन संबंधी पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न: इसरो वैज्ञानिक का Net Salary कितना है?

उत्तर: इसरो वैज्ञानिक का Net Salary ₹95,059 रुपये होता है।

प्रश्न: इसरो वैज्ञानिक को कौन-से भत्ते दिये जाते हैं?

उत्तर: इसरो वैज्ञानिक को यात्रा भत्ता, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन, भविष्य निधि आदि भत्ते एवं लाभ प्रदान किए जाते हैं।

प्रश्न: इसरो वैज्ञानिक के लिए परिवीक्षा अवधि क्या है?

उत्तर: इसरो वैज्ञानिक की परिवीक्षा अवधि एक साल की होती है।

प्रश्न: क्या इसरो वैज्ञानिकों को पदोन्नति का अवसर मिलता है?

उत्तर: हां, इसरो वैज्ञानिकों के लिए पदोन्नतियां हैं।

प्रश्न: क्या इसरो में वैज्ञानिकों का स्थानान्तरण अर्थात तबादला होता है?

उत्तर: हां, इसरो में वैज्ञानिकों के लिए स्थानान्तरण हैं अर्थात, इसरो वैज्ञानिक एक हस्तांतरणीय कार्य है।

प्रश्न: मैं इसरो में वैज्ञानिक कैसे बन सकता हूँ?

उत्तर: इसरो में वैज्ञानिक बनने के लिए आपको IIST (Indian Institute Of Space Technology) में प्रवेश लेना होता है। इस इंस्टिट्यूट में Admission हो जाने पर ISRO उन विद्यार्थीयो को Directly scientist (वैज्ञानिक) के पद पर भर्ती कर लेता है। IIST में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार को 12वीं में गणित एवं विज्ञान विषय का होना अनिवार्य होता है।

प्रश्न: इसरो के वैज्ञानिक क्या करते हैं?

उत्तर: इसरो के वैज्ञानिकों का प्रमुख कार्य भारत के लिए अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, परिज्ञापी राकेटों, प्रमोचक यानों तथा भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।

प्रश्न: भारत में वैज्ञानिक का प्रति माह औसत वेतन क्या है?

उत्तर: भारत में औसत डेटा वैज्ञानिक वेतन ₹698,412 रुपये है।

प्रश्न: क्या इसरो की नौकरियां स्थायी हैं?

उत्तर: हाँ। इसरो की अधिकांश नौकरियां स्थायी होती हैं?

प्रश्न: क्या इसरो करियर के लिए अच्छा है?

उत्तर: इसरो की नौकरी करियर के लिए बहुत ही अच्छा साबित होता है

प्रश्न: इसरो के लिए कौन सी डिग्री सबसे अच्छी है?

उत्तर: इसरो के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे एम एससी, पीएचडी, एम फिल, इंजीनियरिंग आदि डिग्रियाँ सबसे अच्छी होती है।

प्रश्न: इसरो में कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?

उत्तर: इसरो में साइंटिस्ट और इंजीनियर की नौकरी सबसे अच्छी नौकरियों के अंतर्गत आती हैं।

प्रश्न: स्पेस साइंटिस्ट की सैलेरी कितनी होती है?

उत्तर: स्पेस साइंटिस्ट पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कम से कम ₹15600- ₹39100 रुपये मासिक वेतन मिलता है।

प्रश्न: साइंटिस्ट बनने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?

उत्तर: साइंटिस्ट बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स जैसे विषयों से पढ़ाई करनी होती है। इसके बाद इन्हीं विषयों में स्नातक एवं परास्नातक जैसे एम फिल, एम एससी, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि कर सकते है। इनमे सफल उम्मीदवार वैज्ञानिको के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न: इसरो फायरमैन की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: इसरो फायरमैन को चयन के बाद ₹19900- ₹63200 प्रति माह सैलरी मिलती है।

प्रश्न: सबसे ज्यादा सैलरी किसकी है?

उत्तर: भारत में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले व्‍यक्‍ति का नाम सुंदर पिचाई है।

प्रश्न: इसरो में फायरमैन के लिए क्या योग्यता चाहिए?

उत्तर: इसरो में फायरमैन के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना जरूरी होता है। उम्मीदवारों के पास दसवीं पास होने के साथ पदों के अनुसार अनुभव भी होना जरूरी है।

 

अन्य सरकारी नौकरियों का वेतन विवरण

  1. बीएसएफ वेतन
  2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सैलरी
  3. बिहार सब इंस्पेक्टर सैलरी
  4. आईएएस सैलरी
  5. आरपीएससी आरएएस वेतन

Must Read: ISRO Exam Previous Years Question Papers and Solutions