Skip to content

SDM Full Form in Hindi

SDM Full Form in Hindi

एसडीएम फुल फॉर्म और अर्थ

भारत में बहुत से छात्र होंगे जो SDM बनने की चाहत रखते हैं और उसके लिए एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन क्या आपको एसडीएम का फुल फॉर्म पता है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि हम यहां पर आपको SDM Full Form की जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा एसडीएम का अर्थ और उसकी पूरी जानकारी को विस्तार पूर्वक जानेंगे।

SDM Full Form in Hindi और अर्थ

  • SDM का Full Form: Sub Divisional Magistrate
  • एसडीएम का अर्थ: उप-जिला अधिकारी
  • एसडीएम फुल फॉर्म का उच्चारण: सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट

अभ आपको SDM Full Form की जानकारी हो गई होगी। चलिए अब जानते हैं कि SDM क्या होता है। क्योंकि इसके जानकारी के बिना आप कभी भी नहीं जान पायेंगे कि एक SDM की नौकरी और कार्य भार क्या होता है।

SDM क्या होता है?

सबसे पहले आपको बता दें कि Sub Divisional Magistrate भारत सरकार के प्रशासनिक सेवा में एक महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति का मुख्य कार्य जिले के एक उपखंड में कानून और व्यवस्था को बनाये रखना और लोक प्रशासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना है।

SDM का पद एक आईएएस अधिकारी का सबसे बड़ा पद होता है। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट स्थानीय जनता और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ निरंतर संबंध बनाए रखते हैं ताकि मानव कल्याण और प्रबंधन नीतियों पर कड़ी नजर रखा जा सके। इसके अलावा सब डिवीजनल मजिस्ट्रेटन एक स्थानीय जनता के शिकायत को देखना तथा उसे हल करवाने का कार्य करना इनकी जिम्मेदारी का पार्ट होता है। किसी भी प्रकार के आपदा, महामारी, दंगे, कानून-व्यवस्था, प्रबंधन और पुनर्वास नियंत्रण की निगरानी करना भी एक SDM का कार्य होता है।

एसडीएम के प्रमुख कार्य

इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को कई कार्य करने पड़ते हैं जिसके बारे में जानकारी नीचे दा जा रही है-

  1. राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखना
  2. आपदओ और आपात स्थितियों पर नजर रखना और बचाव का कार्य कराना
  3. सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं पर नजर रखने हुए उसे सुचारू रूप से चलाना
  4. लोक प्रशासन के व्यवस्था को बनाए रखना
  5. राज्य के किसी भी नागरिक के शिकायतों का निपटारा करना
  6. पर्यवेक्षण और पुनर्वास नियंत्रण पर नजर बनाये रखना

अक्सर पूच्छे जाने वाले प्रश्न-उत्तर

किसी भी प्राकृतिक एवं कृत्रिम आपदा के समय एसडीएम की क्या जिम्मेदारियां होती हैं?

प्राकृतिक एवं कृत्रिम आपदा के समय सरकार के अधिकारियों के साथ ताल-मेल करके आपदा को निटाने तथा एहतियाती कदम उठाने का कार्य करना एसडीएम की मुख्य जिम्मेदारियां है।

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट बनने के लिए कम से कम आपको ग्रेजुएट होना जरूरी है।

एसडीएम को कौन रिपोर्ट करता है?

राज्य के सहायक कलेक्टर, राजस्व सहायक एसडीएम या उपमंडल मजिस्ट्रेट अपने कार्य की रिपोर्ट एक एसडीएम को करते हैं।

क्या एसडीएम को सुरक्षा मिलती है?

हां, एसडीएम को अंरक्षक की सुविधा मिलती है। बहुत से मामलो में ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर स्थानीय थाने द्वारा भी सुरक्षा प्रदान की जाती है।

एसडीएम के पास क्या शक्तियां होती है

किसी भी एसडीएम के कंधे पर सब डिविजन के लॉ एंड ऑर्डर को बना रखने की जिम्मेदारी होती है। उसके पास किसी भी व्यक्ति को CrPC 1973 के सेक्शन 44 के तहत गिरफ्तार करने की शक्ति होती है। वे इस शक्ति का उपयोग राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा एक एसडीएम के पास मजिस्ट्रेट और ज्यूटिशियरी की भी पावर होती है।

अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि आपको SDM Full Form in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि इसके अलावा आपको कुछ अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे दी जा रही लिंक पर क्लिक करें।

अन्य फुल फॉर्म और उसकी जानकारी