Skip to content

EWS Full Form in Hindi | ईडब्ल्यूएस की फुल फॉर्म

EWS Full Form in Hindi

EWS का Full Form और अर्थ क्या है?

ईडब्ल्यूएस की फुल फॉर्म के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। EWS Full Form in Hindi का मतलब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग होता है। इसे अंग्रेजी में Economically Weaker Section कहा जाता है। जो भी व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हे इस वर्ग में रखा जाता है। इस वर्ग को बनाने का उद्देश्य जो आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, चाहे वे जनरल कैटेगेरी में आते हो या किसी भी कैटेगरी में, उनको शिक्षा और सरकारी नौकरी से संबंधित आरक्षण दिया जा सकें।

  1. EWS Full Form: Economically Weaker Section
  2. EWS Full Form in Hindi: इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन
  3. ईडब्ल्यूएस का अर्थ: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
  4. EWS full form in Bengali: অর্থনৈতিকভাবে দুর্বল অংশ
  5. EWS full form in Gujarati: આર્થિક રીતે નબળો વિભાગ
  6. EWS full form in Kannada: ಆರ್ಥಿಕವಾಗಿ ದುರ್ಬಲ ವಿಭಾಗ
  7. EWS full form in Malayalam: സാമ്പത്തികമായി ദുർബലമായ വിഭാഗം
  8. EWS full form in Marathi: आर्थिकदृष्ट्या कमकुवत विभाग
  9. EWS full form in Punjabi: ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਮਜ਼ੋਰ ਵਰਗ
  10. EWS full form in Sanskrit: आर्थिकदृष्ट्या दुर्बलः खण्डः
  11. EWS full form in Urdu: معاشی طور پر کمزور طبقہ

ईडब्ल्यूएस क्या है?

EWS भारत सरकार द्वारा जारी एक प्रकार का वर्ग है जिसमें उन लोगों को शामिल क्या गया है जो जनरल कैटेगरी में आते हैं लेकिन वे आर्थिक रूप से कमजोर है। यह भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में लागू किया गया था। Economically Weaker Section के तहत सरकार ऐसे लोगों को 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण देती है। इसके अलावा इस वर्ग में वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो किसी भी आरक्षण जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और पीएच और पूर्व सैनिक मानदंड में नहीं आते हैं। लेकिन वे सभी आर्थिक रूप से कमजोर है तभी इस कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं। एक जानकारी के लिए बता दें कि इस Economically Weaker Section को शामिल करने के लिए भारत सरकार ने संविधान में 103वां संशोधन किया था।

शिक्षा में EWS का क्या अर्थ है?

भारत में शिक्षा से संबंधिक कई प्रकार के आरक्षण छात्रों को दिये जाते हैं। इस आरक्षण को लेने के लिए छात्रों के पास आरक्षण से संबंधित सर्टीफिकेट होना चाहिए। भारत सरकार ऐसे छात्र जो EWS में आते हैं उन्से EWS का प्रमाणपत्र मांगती है ताकि उनको उचित आरक्षण दी जा सकें। यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर है और आपको यह आरक्षण चाहिए तो आज ही आप ऐसे केंद्र से सम्पर्क करें जाहां से EWS प्रमाणपत्र बनवाई जा सकती हो।

ईडब्ल्यूएस छात्र का क्या अर्थ होता है?

ईडब्ल्यूएस छात्र का अर्थ ऐसे छात्र से हैं जो भारत में रहते हैं लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है और उनकी वार्षिक आय 8 लाख से कम है। ऐसे छात्र अपने लिए एक ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं ताकि शिक्षा से संबंधित आरक्षण का लाभ ले सकें।

क्या ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एक ही है?

नहीं यह एक नहीं है। ऊपर EWS Full Form in Hindi में स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि ईडब्ल्यूएस आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का एक वर्ग है जो आरक्षण देने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई है। इसमें में जनरल लोग शामिल किये जाते हैं। इनको सरकार द्वारा 10 % आरक्षण मिलता है। जबकि ओबीसी एक ऐसा वर्ग है जिसमें पिछड़े वर्ग के लोग शामिल होते हैं और इनको सरकार द्वारा 27 % आरक्षण दिया जाता है।

ईडब्ल्यूएस एक जाति है?

नहीं, यह कोई जाति नहीं है ब्लकि सरकार द्वारा बनाई गई एक वर्ग है जिसमें उन लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी आय 8 लाख से कम है। इसके अलावा ये लोग जनरल वर्ग से संबंधित लोग हो। भारत के कुछ राज्यों ईडब्ल्यूएस से संबंधित आरक्षण में कुछ अंतर हो सकता है।

अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि आपको EWS Full Form in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि इसके अलावा आपको कुछ अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे दी जा रही लिंक पर क्लिक करें।

अन्य फुल फॉर्म और उसकी जानकारी