Skip to content

PWD Full Form in Hindi और पीडब्ल्यूडी का अर्थ

PWD Full Form in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस Superthirty Blog में PWD Full Form के बारे में जानेंगे और समझेंगे। वैसे तो PWD के कई अर्थ और फुल फॉर्म क्या है, यह समझने से पहले हम PWD Category की बात करेंगे। यह श्रेणी अथार्त वर्ग से संबंधित है। भारत में आरक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए देश के लोगों को कई श्रेणियों में बाटा गया है जैसे – General, SC / ST, OBC और EWS। ठीक इसी प्रकार से PWD भी एक Category है जिसका फुल फॉर्म Persons with Disabilities होता है। चलिए नीचे इसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हैं-

PWD का फुल फॉर्म क्या है?

PWD का पूरा नाम Persons with Disabilities है। जिसका हिंदी में अर्थ विकलांग व्यक्ति होता है। भारत में सामाजिक, कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में इस शब्द का प्रयोग आपने अक्सर सुना होगा। यहां विकलांग व्यक्ति उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसका शारीरिक, मानसिक या बौद्धिक विकास ठीक से नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी वर्ग के हो सकते हैं। सरकार इन व्यक्तियों को PWD वर्ग (PWD category) में रखती है ताकि उन्हें उचित आरक्षण और अन्य सुविधाएं दी जा सकें।

पीडब्ल्यूडी का अर्थ तथा अन्य भाषाओं में फुल फॉर्म

  1. PWD Full Form: Persons with Disabilities
  2. PWD Full Form in Hindi: यह एक ऐसा आरक्षण श्रेणी है जिसमें मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास से वंचित लोगों को रखा जाता है। ताकि उन्हें उचित आरक्षण दिया जा सके।
  3. Bengali: প্রতিবন্ধী
  4. Gujarati: વિકલાંગ વ્યક્તિઓ
  5. Kannada: ವಿಕಲಾಂಗ ವ್ಯಕ್ತಿಗಳು
  6. Malayalam: വൈകല്യമുള്ള വ്യക്തികൾ
  7. Marathi: अपंग व्यक्ती
  8. Punjabi: ਅਸਮਰਥਤਾ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ
  9. Sanskrit: विकलाङ्गजनाः
  10. Urdu: معذور افراد

विकलांग व्यक्ति को दिव्यांग क्यों कहते हैं?

न केवल भारत में बल्कि कई देशों में PWD वर्ग के लोगों को नौकरी, शिक्षा या आजीविका के लिए आरक्षण के रूप में आवश्यक सुविधाएं दी जाती हैं। एक कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिव्यांगों को उचित सम्मान देने के लिए उन्हें दिव्यांग नाम से संबोधित किया। तभी से इस वर्ग के लोगों को दिव्यांग कहा जाता है। आम तौर पर कहें तो दिव्यांग का मतलब उस व्यक्ति से है जो किसी चोट के बाद अपनी उम्र, लिंग और सामाजिक स्थिति के अनुसार काम करने में सक्षम नहीं है। यहां पर हम एक बात स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि विकलांग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग प्रकार की सहायता दी जाती है।

भारत में PWD श्रेणी की शुरूआत कब हुई?

भारत में PWD यानी विकलांग व्यक्तियों की श्रेणी (PWD category) की शुरुआत 1995 में हुई थी। इसी साल इस श्रेणी को लेकर एक अधिनियम बनाया गया जिसके तहत विकलांग व्यक्तियों को समान अवसर, अधिकारों की सुरक्षा और पूर्ण भागीदारी मिल सके। तब से अब तक इसमें कई बदलाव हुए हैं ताकि इस वर्ग के लोगों को उचित सुरक्षा और सम्मान दिया जा सके।

पीडब्ल्यूडी की तरह ही अन्य प्रकार की श्रेणियां भारत में आरक्षण देने के लिए उपयोग में ली जाती है। यदि आप एक छात्र है और आप किसी प्रकार की सराकरी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको  भारत की आरक्षण व्यवस्था और उसमें सम्मिलित सभी वर्गों को समझना जरूरी है। तभी आप आरक्षण का लाभ ले पायेंगे। आरक्षण के सभी वर्गों को समझने के लिए नीचे लिंक्स दी जा रही है। उस पर क्लिक करें और जाने की कौन-सा वर्ग क्या है-

  1. SC और ST का फुल फॉर्म क्या है?
  2. EWS का Full Form और अर्थ क्या है?
  3. OBC का Full Form और अर्थ क्या है?

PWD से संबंधित कुछ सामान्य प्रश्न-उत्तर

क्या PWD और OBC एक ही हैं?

नहीं, PWD (विकलांग व्यक्ति) एक वर्ग (Cateogry) है। इसे दिव्यांग भी कहा जाता है जबकि ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) हैं। PWD विकलांग व्यक्तियों को संदर्भित करता है, जबकि ओबीसी भारत भारत में सामाजिक और आर्थिक मानदंडों के आधार पर वर्गीकरण को प्रदर्शित करता है।

विकलांग व्यक्ति कौन है?

विकलांग व्यक्ति वह व्यक्ति होता है जिसके पास शारीरिक या मानसिक विकलांगता होती है। ऐसे व्यक्ति में जीवन की एक या अधिक प्रमुख गतिविधियों, जैसे चलना, देखना, सुनना या सीखना आदि कम ही दिखाई देता है।

विकलांगता की परिभाषा क्या है?

विकलांगता एक प्रकार की शारीरिक या मानसिक स्थिति को प्रदर्शित करता है जिसमें किसी व्यक्ति की गतिविधियां और मानसिक विकास बहुत कम या नहीं के बराबर होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति के दैनिक जीवन और उसके पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति को सामान्य कार्य करने के लिए भी दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है।

PWD किसे माना जाता है?

PWD वर्ग में हम एक ऐसे व्यक्ति को रख सकते हैं जिसमें बौद्धिक या मानसिक विकलांगता दिखाई देती है तथा ऐसा कार्य जो जिसको करने के लिए भी उसे किसी और व्यक्ति की सहारा की जरूरत पड़ती हो।

PWD 3 वर्ग क्या है?

PWD 3 विकलांगताओं को तीन मुख्य समूहों में वर्गीकृत करने के लिए उपयोग किया जाता है। ये वर्गीकरण इस प्रकार है- शारीरिक विकलांगता, संवेदी विकलांगता या बौद्धिक या विकासात्मक विकलांगता

आपके लिए कुछ और जानकारी भी नीचे दी जा रही है। जिनका फुल फॉर्म जानना आपके लिए जरूरी है क्योंकि इनके बारे में लगभग हर सराकारी नौकरी के एग्जाम में में प्रश्न पूछे जाते हैं।